Type Here to Get Search Results !

Search This Question

प्रमुख 12 हिंदी मुहावरे(Idioms)12 Best Idioms in Hindi - छक्के छुड़ाना,गुड़-गोबर करना,घाट घाट का पानी पीना,कच्चा चिट्ठा खोलना,लोहे के तने चबाना,अपने पैरों पर खड़ा होना,आपे से बाहर होना,कंचन बरसना,



12 Best Idioms in Hindi

1.छक्के छुड़ाना = पराजित करना

प्रयोग- हमारे बहादुर सैनिकों ने कारगिल में पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिये। 

2. गुड़-गोबर करना काम खराब करना

प्रयोग-विवाहोत्सव में आँधी ने आकर सारा गुड़-गोबर कर दिया। 

3. घाट घाट का पानी पीना = अनुभवी होना।

प्रयोग-उसने घाट-घाट का पानी पिया है।

4. कच्चा चिट्ठा खोलना पोल खोलना।

प्रयोग-संतोष से दुश्मनी मत लेना नहीं तो वह तुम्हारा कच्चा चिट्ठा खोल देगा। 

5. लोहे के तने चबाना अत्यधिक कठिन कार्य करना।

प्रयोग-सियाचीन ग्लेशियर पर भारतीय सैनिक कार्य करते समय जैसे लोहे के चने चबाते हैं।

6. अपने पैरों पर खड़ा होना = आत्मनिर्भर होना।

प्रयोग- उसके दोनों पुत्र अपने पैरों पर खड़े हो गये।

7. आपे से बाहर होना = क्रोध में आना । 

प्रयोग-ललित गाली सुनते ही आपे से बाहर हो गया।

8. कंचन बरसना = बहुत लाभ होना। 

प्रयोग-जब से उन्होंने नई मिल खोली है, उनके यहाँ कंचन बरस रहा है।

9. कान कतरना = बहुत चालाक होना । 

प्रयोग-उसको छोटा मत समझो, वह बड़े-बड़ों के कान कतरता है।

10. चींटी को पर लगना = विनाश के लक्षण प्रकट होना। 

प्रयोग- रावण का भगवान राम से संघर्ष मोल लेना चींटी के पर लगना था।

11. नाक में दम करना बहुत तंग करना। 

प्रयोग-एकांश बहुत शरारती बालक है वह अपनी माँ की नाक में दम किया करता है।

12. बातों में आना = किसी के कहने पर शीघ्र विश्वास कर लेना।

प्रयोग-उसकी बातों में आकर अपने मित्र से मुँह मोड़ना अच्छी बात नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad